फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जिले के अधिकारी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी परियोजना निदेशक (सीएमजीजीए) डॉ. राकेश गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ई-ऑफिस, अंत्योदय सरल केंद्र, पीएनडीटी, सक्षम हरियाणा, आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री स्कूल शिक्षा, प्ले स्कूल और सीएम विंडो से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों के जल्द समाधान के साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली में भी निरंतर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप दे रहा है। साथ ही अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से आमजन को सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट में जिले की सक्रिय भागीदारी पर टीम को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा परियोजना निदेशक ने उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में लिंगानुपात सुधार की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम लिंग जांच करने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वह अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय है। नगराधीश जयप्रकाश ने परियोजना निदेशक को बताया कि जिले के सभी विभाग अब ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी धनश्री, उप सिविल सर्जन डॉ. आशीष, डॉ. बंसत दुबे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आबिद हुसैन, सीडीपीओ सविता मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें