फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सम्मानित हुए प्रेरक शिक्षक, बुकलेट का विमोचन

Sat, 06 Sep 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी 37- बुकलेट का विमोचन करते अधिकारी। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षक दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रोजाना विद्यालय आने वाली छात्रा माही सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, डीडीओ सतीश पांडेय, बीएसए संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। डीएम डॉ. त्रिपाठी ने शिक्षाग्रह आओ स्कूल चलें अभियान का शुभारंभ कर इसकी बुकलेट का विमोचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते। जिससे उनका शैक्षिक विकास बाधित होता है। इस समस्या को दूर करने और शिक्षा को जन आंदोलन का रूप देने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।
समारोह में विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले सात ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालयों में नियमित उपस्थिति दर्ज करने वाले सात बच्चों और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 13 शिक्षकों द्वारा लिखित ‘कविता की पाठशाला’ पुस्तक का विमोचन किया गया। डीएम ने पुस्तक का संपादन करने वाले शिक्षक प्रशांत अवस्थी व सभी 13 रचनाकार शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें