डिजिटल लेनदेन के प्रति किया प्रेरित
तावडू। नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को ‘डिजिटल पेमेंट जागरूकता’ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के रेहड़ी-पटरी वालों को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) आलोक कुमार ने रेहड़ी-पटरी वालों को लघु लोन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डिजिटल पेमेंट से संबंधित एप उनके मोबाइल में डाउनलोड कराकर चलाना सिखाया। इस मौके पर एसबीआई से पुष्पेंद्र यादव, पीएनबी से अंकित चौधरी, ओबीसी से धर्मेंद्र यादव, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से सचिन यादव सहित 50 से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वाले मौजूद रहे।