फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पोल्ट्री बर्ड फ्लू के 80 नमूने लिए

विज्ञापन
तावडू में पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेते डॉ. कुनाल। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
जिले में पोल्ट्री बर्ड्स के 80 नमूने लिए
विज्ञापन

नूंह। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिले में पशुपालन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के पोल्ट्री फार्मों से 85 सैंपल लेने के बाद शुक्रवार को तावडू उपमंडल में 80 नमूने लिए। अब तक विभाग कुल 165 सैंपल एकत्र कर चुका है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी नमूनों को जांच के लिए जालंधर लैब में भेजा गया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी। इस दौरान उन्होंने पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश दिए कि यदि उनके फार्मों पर मुर्गे और मुर्गियों का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो उन्हें तुरंत सूचित करें। उन्होंने बताया कि जिले में कई दिनों से पोल्ट्री फार्मों से सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। जिले में अभी पोल्ट्री फार्मों में सब कुछ सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर विभाग द्वारा जिले में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को विभाग के इस अभियान में पूरा सहयोग करना चाहिए। समय पर मुर्गे और मुर्गियों की स्वास्थ्य जांच कराएं। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एनसीआर के नजदीक होने के कारण हमें काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें