मूनक के आर्य कन्या गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्राओं ने भाषण, श्लोक, गीत और नाट्य मंचन द्वारा प्रतिभा दिखाई। आयोजन से संस्कृत के प्रति नई प्रेरणा मिली।
मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय मोर माजरा में वीरवार को संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि में कहा कि संस्कृत हमारी अमूल्य धरोहर हैं और इसे दैनिक जीवन में अपनाना हम सभी का कर्तव्य है। छात्राओं को संस्कृत बोलने और लिखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर छात्राओं ने संस्कृत भाषा के महत्व पर भाषण, श्लोक वाचन, गीत, नाट्य मंचन तथा वाद विवाद प्रतियोगिता के द्वारा अपनी मनोहर प्रस्तुतियां दी। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति एवं भाविका द्वितीय, श्लोक उच्चारण में मुस्कान प्रथम, काफी एवं स्मृति द्वितीय, भजन में अंजलि प्रथम, मुस्कान द्वितीय तो प्रश्नोत्तरी में प्रीति, तनु, मेघा, अनुराधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका पिंकी, सुमन और ममता ने निभाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ संदीप कंधवाल, सुनीता सहरावत एवं गुरप्रीत कौर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।