फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी खंडों में पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण, मुर्गे-मुर्गियां स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी खंडों में पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण, मुर्गे-मुर्गियां स्वस्थ
विज्ञापन

नूंह। जिले में पशुपालन विभाग द्वारा सभी खंडों में पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया है। विभाग के अनुसार, जिले में मुर्गे-मुर्गियों की संख्या करीब सवा दो लाख है। फिलहाल, सभी स्वस्थ हैं। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र यादव ने सोमवार को उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा को निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी है। जिले में अब तक बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। लेकिन, एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग द्वारा मुर्गे-मुर्गियों के कारोबार से जुड़े लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने फिरोजपुर झिरका, तावडू और नूंह उपमंडल से 165 सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे हैं। विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि जिले में पशु चिकित्सक डॉ. नकुल देव और उनकी टीम द्वारा सैंपलों को एकत्र कर जालंधर लैब में भेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। चिकन और अंडों को 70 डिग्री से अधिक तापमान पर उबालने के बाद संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें