फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में 20 दिन चलेगी एफएलसी, करीब तीन हजार मशीनों की होगी जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में बुधवार से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज हो जाएंगी। एफएलसी के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर के स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले माह आयोग की ओर से 21 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इन्हीं जिलों में बुधवार से एफएलसी शुरू होगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि जिले में करीब तीन हजार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच होगी। यह प्रक्रिया करीब 20 दिन तक चलेगी। प्रतिदिन 100 से 150 मशीनों की जांच की जाएगी। वोट डालने से लेकर मशीनों के तकनीकी पहलुओं की जांच होगी। खराब मशीनों को अलग कर निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी जाएगी। एफएलसी स्थल पर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एडीएम भू-आधिपत्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें