ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पशुपालन विभाग के मेरठ मंडल के अपर निदेशक बृहस्पतिवार को दादरी क्षेत्र की गोशाला का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक भी होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोशालाओं के रखरखाव, चारा, टीकाकरण, व्यवस्थाओं से संबंधी मौके की हालत पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।