ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स के दंत चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, मरीजों और उनके तीमारदारों ने धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लिया। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान लोगों को धूम्रपान और तंबाकू के हानिकारक प्रभाव बताए।