नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के लिए सोमवार को शासन की टीम लखनऊ से पहुंचेगी। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि इस दौरान अस्पताल का रखरखाव, इलाज संबंधी सुविधाएं और और साफ-सफाई की जांच होगी। अव्यवस्था पाई जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। ब्यूरो