फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोर बैरकों और लीगल एड सेल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने गुरुवार को जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जेलर सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कारागार में 2,388 बंदी हैं। उन्होंने किशोर बैरकों का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध किशोरों से उनके मुकदमों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा सचिव ने कारागार परिसर में संचालित लीगल एड सेल का भी निरीक्षण किया। विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें