फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा नवाचार

Sun, 28 Sep 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा के सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शनिवार को प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं के छात्र पुलकित ने गैस लीकेज सिक्योरिटी सिस्टम प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने इसकी उपयोगिता और सुरक्षा दृष्टिकोण से श्रेष्ठ मानते हुए नकद पुरस्कार प्रदान किया। शौर्य गुप्ता और मिखिल ने एआई चैट बॉक्स और एआई साइन लैंग्वेज ट्रांसलेशन प्रोजेक्ट्स के साथ प्रभावित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें