फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवाचार उत्सव एलिसियन मिहिमा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के परिसर में डिजाइन और नवाचार उत्सव- एलिसियन (यूएसएआर), सिनस्थेसिया (यूएसडीआई) और दिवाली उत्सव- मिहिमा (यूएसएपी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स (यूएसएआर), स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन (यूएसडीआई) और स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (यूएसएपी) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस समारोह में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। तीन दिवसीय एलिसियन में हैकथॉन, कोडिंग बैटल, आइडियाथॉन और वीआर शोकेस जैसे तकनीकी कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे, जबकि सिनस्थेसिया 2.0 में दिवाली-प्रेरित डिजाइन और रचनात्मकता को उजागर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने इसे संस्कृति और नवाचार का अद्भुत संगम बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने छात्रों के टीम वर्क की प्रशंसा करते हुए कहा कि मन को प्रकाशित करने से पूरा विश्व रोशन होता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें