फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को अवसाद से मुक्ति दिलाएगा ‘स्वप्निल उपवन’

विज्ञापन
जिला कारागार में बनाया गया उपवन। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
कैदियों को अवसाद से मुक्ति दिलाएगा ‘स्वप्निल उपवन’
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। कोरोना ने हर विभाग के काम और कार्यशैली को प्रभावित किया है। गौतमबुद्ध नगर का जिला कारागार भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन खास बात यह है कि इसी संकट काल में ही लुकसर स्थित जिला कारागार में एक स्वप्निल उपवन तैयार किया गया है। जहां कैदियों को अवसाद से मुक्ति के साथ सुकून भी मिलेगा। बंदियों को इस खूबसूरत उपवन में लाकर उनकी मानसिक स्थिति बदलने का प्रयास किया जाएगा। कारागार के आलाधिकारियों का कहना है कि जेल केवल बंदियों को कैद करने के लिए नहीं होता, बल्कि यहां रखकर उनमें सुधार लाने का प्रयास भी किया जाता है। जेल प्रबंधन भी इसी का प्रयास करता रहता है। इसी कड़ी में जिला कारागार के कंट्रोल रूम के सामने एक बड़े क्षेत्र में उपवन बनाया गया है। इसमें तालाब भी है और यहां खूबसूरत पक्षी को रखा गया है। बतख और कबूतरों के जोड़े दिनभर घूमते रहते हैं। वहीं, गौतमबुद्ध की खूबसूरत प्रतिमा उपवन की शोभा बढ़ाती है।
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय होगा मनोरम दृश्य
जिला कारागार में बनाए गए खूबसूरत उपवन में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जब सूर्य गौतमबुद्ध की प्रतिमा के आसपास होता है। यह नजारा बेहद मनोरम होता है। सूर्य की किरणें जब तालाब में पड़ती हैं तो आंखों के सामने अद्भुत नजारा दिखाई देता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी और गौतमबुद्ध से मिलती प्रेरणा
जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि कारागार को गांधी और बौद्ध दर्शन दो भागों में बांटा गया है। यहां बंदियों के लिए सत्संग और पढ़ाई आदि की सुविधा है। इसके अलावा कई कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। दो साल पहले किरण बेदी के एनजीओ ने यहां धुन म्यूजिक प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे कैदियों को छोटे पर्दे पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उपवन में अवसाद ग्रस्त बंदियों को लाकर उनकी मानसिक स्थिति बदलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें