फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला सिपाही के पति की पिटाई से घायल प्लंबर की अस्पताल में मौत

सार

नोएडा में महिला सिपाही के पति सचिन यादव द्वारा मारपीट में घायल प्लंबर सत्यदेव तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में नई धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सिपाही के पति की पिटाई से घायल प्लंबर की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

- पैसों के लेनदेन में 8 सितंबर को की थी पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। महिला सिपाही के पति की पिटाई से घायल प्लंबर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल प्लंबर अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब एफआईआर में नई धाराएं जोड़ी जांएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के दियोरनिया गांव निवासी रामदेव तिवारी ने नौ सितंबर को कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उसके भाई सत्यदेव तिवारी प्लंबर के ठेकेदार राजकुमार के साथ काम करते थे। आठ सितंबर को सत्यदेव और राजकुमार मामूरा गांव में किसी काम से आए थे। वहां सेक्टर-39 में रहने वाला सचिन यादव आया और राजकुमार से पैसों के लेनदेन को लेकर वाद विवाद करने लगा। सचिन की पत्नी सिपाही है। इसी दौरान आरोपी ने सत्यदेव से भी गली गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तब सचिन ने एक डंडा उठाकर सत्यदेव के सिर में मारना शुरू कर दिया। इसके बाद कई बार सिर व शरीर के अन्य हिस्से में डंडे मारा। इसमें सत्यदेव बेहोश हो गए। जब सत्यदेव के मुंह से खून निकलने लगा तब सचिन मौके से भाग गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। उनके सिर से काफी खून बह गया था। इसके चलते सत्यदेव कोमा में चले गए थे और वेंटिलेटर पर थे। अब सत्यदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई। नोएडा सेंट्रल की एसीपी प्रथम वर्णिका सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी सचिन को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें