बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की ओर से संचालित शिविरों की जानकारी के लिए एसीएमओ अनुपमा ह्यांकी ने गरुड़ ब्लॉक में तैनात सीएचओ के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में एसीएमओ डॉ. ह्यांकी ने सीएचओ को गैर संचारी रोगों, एनएचएम की योजनाओं, राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं के लिए नियमित आयोजित होने वाले शिविरों के बारे में बताया। इस मौके पर एनएचएम के कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता तंबाकू कार्यक्रम जय जोशी, गोकुल सिंह कठायत आदि मौजूद रहे।