नोट- विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आईआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता तथा आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में नवीनतम सुधार, युवाओं के कौशल विकास, शोध गतिविधियों तथा राज्य सरकार की नीतियों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आईआईएमटी समूह आने वाले समय में नए रिसर्च सेंटर, इनोवेशन हब, तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स शुरू करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज के हर तबके के छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। साथ ही उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं नई तकनीकों को शिक्षा से जोड़ने की योजनाओं पर भी विस्तार से विचार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईएमटी समूह के शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में संस्थान छात्रों के कल्याण के लिए बेहतर काम करता रहेगा।