फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा लाया गया इंफ्ल्यूएंसर अनुनय का शव, आज होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- इकलौते बेटे के खोने के बाद परिजनों में छाया मातम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमेरिका के लास वेगास से भारतीय इंफ्ल्यूएंसर अनुनय सूद (32) का शव नोएडा सेक्टर-12 स्थित आवास लाया गया। मंगलवार सुबह 11 बजे सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में दाह संस्कार होगा। परिजनों ने स्थानीय निवासियों को बताया कि अनुनय अपने नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही अमेरिका गए थे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अनुनय के माता-पिता 31 सालों से सेक्टर-12 में रहते आ रहे हैं। उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को अनुनय पर गर्व था। वह अक्सर नोएडा अपने माता पिता से मिलने आते थे। उनकी बहनें दुबई में रहती हैं। उनके प्रशंसकों में सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि विदेशी भी शामिल रहे थे। सोशल मीडिया पर अनुनय के ट्रैवल ब्लॉग्स और फोटोग्राफी को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं उनकी टीम भी घटना के बाद से उनके शव को वापस अपने गृह जनपद लाने के लिए लगातार प्रयासरत थी। परिजनों ने सोशल मीडिया अकाउंट से निजता बनाएं रखें और उनके स्थानीय निवास के आस पास भीड़ न लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 में हुए शुमार

स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक, उनकी कैमरे की नजर हर जगह की कहानी कहती थी। अनुनय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह लगातार तीन साल 2022, 2023 और 2024- फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें