बिग हिट्स टी-20 टूर्नामेंट सीजन-5 का फाइनल मुकाबला में विजेता इंडस वैली पब्लिक स्कूल
नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार सुबह बिग हिट्स टी-20 टूर्नामेंट सीजन-5 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इंडस वैली पब्लिक स्कूल, नोएडा ने 142 रन से खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडस वैली स्कूल ने आठ विकेट खोकर 261 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम 119 रन पर सिमट गई। इंडस वैली पब्लिक स्कूल के रितज मलिक बेस्ट बैटर रहे, वहीं विराज 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने। टूर्नामेंट में एनसीआर क्षेत्र से 6 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।