फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस जेनिथ एओए के अध्यक्ष बने इंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी की एओए की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। 15 नवंबर को क्लब हाउस में हुई बैठक में इंद्र कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव समिति के अनुसार, तीन रिक्त पदों के लिए छह से 10 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया चली थी। दो नए नामांकन वैध पाए गए। किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में सभी नौ सदस्यों का बोर्ड निर्विरोध गठित हुआ। नई कार्यकारिणी में मनोज वर्मा उपाध्यक्ष, सुरेंद्र मोहन सिंह महासचिव और मुकेश कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। सुमित दुबे, संतोष कुमार सिंह, सागर लूथरा, सौरभ वर्मा और देवेंद्र सिंह बोर्ड सदस्य बनाए गए हैं। नई टीम ने सोसाइटी में पारदर्शिता, जवाबदेही, सुरक्षा और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें