फोटो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम द इटरनल जर्नी अक्रॉस 4 युगाज यानी चारों युगों की सनातन यात्रा रही। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग का जीवंत चित्रण किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए चारों युगों की विशेषताओं और वर्तमान समय की चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. ऋचा सूद, प्रबंध निदेशक मयंक कुमार, निदेशक मणि कुमार आदि मौजूद रहें। ब्यूरो