भारतीय साइकिलिंग के लिए उपलब्धि विधायक पंकज सिंह प्रमाण पत्र लेते हुए
नोएडा (संवाद)। भारत को 2032 यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। भारत पहली बार यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के अध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने इसे भारतीय साइक्लिंग के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया है। इस अवसर पर सीएफआई के अधिकारियों मनिंदर पाल सिंह और ओंकार सिंह ने यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी से संबंधित स्मृति चिह्न पंकज सिंह को भेंट किया। पंकज सिंह ने कहा कि 100 वर्षों से अधिक के इतिहास में यह पहली बार होगा जब यह आयोजन भारत में किया जाएगा। इसके साथ ही भारत इस चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा।