नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित इंपीरियल क्रिकेट मैदान में बुधवार सुबह अल्टीमेट क्रिकेट बैटल सीजन-5 के लीग मैच में इंडियन क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ इलेवन ने 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी इंडियन क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंडियन क्रिकेट क्लब के वरुण नाबाद 51 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं मोहित 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।