फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी रहीश और जजपा प्रत्याशी इकबाल जैलदार के समर्थकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नई में निर्दलीय प्रत्याशी रहीश खान और जजपा प्रत्याशी इकबाल जैलदार के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों ओर से लगभग आधा दर्जन समर्थकों के घायल होने का समाचार है। झगड़े के दौरान तीन गाड़ियों को भी लाठी मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत तो मिल गई है लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नीमका में निर्दलीय प्रत्याशी रहीश खान की चुनावी जनसभा थी। इसको लेकर गांव नई में रहीश खान समर्थकों व जजपा प्रत्याशी इकबाल जैलदार के समर्थकों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि नौबत लाठी डंडों व पथराव तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे की कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। घटना की सूचना पाकर मौके पर बिछौर थाना प्रभारी पहुंचे और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बिछौर थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना ने बताया कि मामले की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संयम से काम लें और शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें