दादरी (संवाद)। कंपनी कर्मी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र स्थित फुजियान पावर सिस्टम सोलर कंपनी है। कंपनी के कर्मी हाथरस के छोकरा गांव निवासी पीड़ित सौरभ ने बताया कि कंपनी के ही अन्य कर्मचारी अमरीश उन्हें धमकी और परेशान करने के साथ ही गाली-गलौज अभद्रता करता था।आरोपी के खिलाफ कोतवाली में बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।