फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 11 अप्रैल को मनाया जाएगा अखिल भारतीय किसान सभा का 91वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अखिल भारतीय किसान सभा का 91वां स्थापना दिवस 11 अप्रैल को जिला कमेटी के तत्वावधान में जाट धर्मशाला में मनाया जाएगा। यह जानकारी किसान सभा जिला पलवल के प्रधान रूपराम तेवतिया और सचिव दरयाब सिंह ने दी। किसान सभा के नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा का गठन ब्रिटिश शासनकाल में 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में लाखों किसानों की उपस्थिति में स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में हुआ था। उन्होंने कहा कि संगठन ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और किसानों के शोषण के खिलाफ कई बड़े आंदोलन चलाए। अपने गठन से लेकर आज तक किसान सभा किसानों की मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भारी बारिश और जलभराव से नष्ट हुई खरीफ फसलों का अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान सभा ने मांग की कि प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें