फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की सड़कों के डिवाइडर पर लगे विशेष स्टैंड पर लटकते सजावटी गमले शहर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। मुख्य मार्गों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए रंग-बिरंगे पौधे और गमले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। सुबह और शाम के समय इन सड़कों से गुजरने वाले राहगीर यह हरियाली देखकर खुशनुमा महसूस करते हैं।निवासी रश्मि का कहना है कि इस तरह की हरियाली से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ी है बल्कि वातावरण भी अधिक स्वच्छ और मनभावन हो रहा है।