फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-दहेज प्रताड़ना, अवैध संबंध और लगातार मारपीट का आरोप, आडियो आया सामने
-परिजन का आरोप मौत से पहले भाई को की गई धमकी भरी कॉल, कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों और एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए बुधवार को बिसरख कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पटना बिहार निवासी पुरुषोत्तम यादव उर्फ दीपू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बहन सुलेखा कुमारी की शादी वर्ष 2011 में धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव निवासी कंकड़बाग, पटना के साथ हुई थी। शादी के बाद सुलेखा अपने पति और दो बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के में रह रही थीं। आरोपी का सोसाइटी में एक अन्य फ्लैट भी है। शादी के कुछ समय बाद से ही सुलेखा को दहेज और पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। धीरे-धीरे ससुराल पक्ष की मांग करीब 20 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। आरोपी का एक महिला से अवैध संबंध भी है। मृतका इसका विरोध करती थी, जिसको लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में आत्महत्या की बात आई सामने : पीड़ित के अनुसार 4 मई को उनके पास धर्मेंद्र का फोन आया था। फोन पर वह गाली-गलौज कर रहा था और उसी दौरान उनकी बहन के साथ मारपीट भी कर रहा था। 6 मई को धर्मेंद्र के एक रिश्तेदार मितलेश ने उनसे बात कर आश्वासन दिया कि मामला सुलझा दिया जाएगा और उन्हें पटना से दिल्ली आने की जरूरत नहीं है। बाद में उसी व्यक्ति ने अचानक दिल्ली आने के लिए कहा, जिससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। कुछ समय बाद उन्हें सुलेखा की मौत की सूचना मिली। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त महिला और उसके ससुराल वाले अलग-अलग फ्लैट में थे। महिला आरोपी के फ्लैट को बाहर से बंद कर अपने फ्लैट पर गई थी। वह सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें