फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोरोना की जांच के लिए टीमों की संख्या में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने गांवों में कोविड टेस्ट कराने के लिए टीमों की संख्या में इजाफा किया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इसकी सूची सौंपी है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सूची मिलने का मुद्दा रखा था, ताकि गांव में पहुंचकर जांच शिविर को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से मंगलवार को अजायबपुर, चमरावली, जुनपत, आमका, कटहेरा, दयानगर, पाली, प्यावली ताजपुर, पल्ला, चिटेहरा, धूम मानिकपुर, कांचपुर उर्फ कैलाशपुर, डाबरा, घोड़ी बछेडा, फूलपुर, बसंतपुर, इरादतपुर, रसूलपुर डासना, सलारपुर कलां, रुपवास, मायचा, रामपुर फतेहपुर, रायपुर बांगर, हजरतपुर, रिठौरी, अच्छेजा, बिसरख, सादुल्लापुर, सुनपुरा सोहनपुर, खेड़ी, छपरौला, गिरधरपुर सुनारसी, सादोपुर में शिविर लगाया जाएगा। कुछ गांव में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और कुछ गांव में दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इन सभी जगह पर लेखपाल के साथ-साथ नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी सूची प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों को भी सौंपी है, ताकि जांच शिविर को सफल बनाने में मदद मिल सके।
भाजपा से एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष काफी बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। मांग की गई थी कि सप्ताह में एक बार जिले के अफसर जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक करें, ताकि आपसी तालमेल अच्छा बन सके। साथ ही गांवों में टेस्टिंग, दवाई वितरण और सैनिटाइज होने की जानकारी एक दिन पहले दी जाए, ताकि वहां के लोगों को उसकी जानकारी समय से पहले दी जा सके, इसका लाभ भी मिलेगा। सोमवार को प्रशासन की तरफ से सूची दी गई है। इसकी जानकारी संबंधित गांवों में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें