हल्द्वानी मार्ग पर जलभराव से परेशानी
ग्रेटर नोएडा संवाद। हल्द्वानी मार्ग पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। नालियों में कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हल्की बारिश से ही सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी मुजफ्फर अली ने बताया कि सड़क पर पानी भरने और नालों के जाम होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पानी भरे रहने से पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।