ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के दौरान खुले छोडे गए लोहे की सरिया दे र
- बारिश में डूब जाते हैं नाले में लगे सरिये, जलभराव से जाम और हादसे का खतरा
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हल्दौनी-कुलेसरा गांव के पास दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर नाले का निर्माण अधूरा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। काफी समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और नाले में पानी भरा हुआ है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में डीएससी रोड पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। इससे वाहनों की रफ्तार थमने के साथ लंबा जाम लग जाता है।
निवासियों के मुताबिक जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। नाले में खुले पड़े सरिये भी हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। बारिश के दौरान पानी में सरिये दिखाई नहीं देते। नाला ओवरफ्लो होने पर आसपास की दुकानों में पानी भर जाता है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की धीमी गति और प्राधिकरण की अनदेखी के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जलभराव के बाद सड़क पर कीचड़, गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ जाती है। मच्छरों के कारण भी लोगों को परेशानी होती है। निवासियों ने प्राधिकरण से नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
कोट-
बारिश में ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते और दिनभर बदबू व मच्छरों के बीच बैठना पड़ता है। -अफजल, दुकानदार
नाले से पानी निकलने की व्यवस्था नहीं है, बारिश में सड़क तालाब बन जाती है और आने-जाने में परेशानी होती है। -जॉन उरंग, राहगीर
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के दौरान खुले छोडे गए लोहे की सरिया दे र
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के दौरान खुले छोडे गए लोहे की सरिया दे र