नोएडा (संवाद)। सेक्टर-26 डी ब्लॉक की रहने वाली नौ वर्षीय इनाया नांगिया ने 5वीं इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इनाया कराटे विद कपिल की छात्रा हैं और इससे पहले भी कई जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। उनके कोच सेंसई कपिल पंवार ने बताया कि इनाया अपने प्रशिक्षण में बेहद अनुशासित और समर्पित हैं। इनाया की माता ऋचा नांगिया ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।