फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाढ़ा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क में डाढ़ा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में करीब 50 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 33 टीमें जेवर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की हैं। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता नरेंद्र भाटी डाढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान नरेंद्र भाटी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीप नागर, योगेश नागर, अंकित कसाना, दीपू अवाना और नितिन भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें