जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में श्री महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में युवा समिति ने मंगलवार शोभायात्रा निकाली। इसमें मां काली की झांकी, बैंड, डीजे और विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा देखने के लिए कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा से पहले महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह धर्मशाला से शुरू होकर खुर्जा-जेवर रोड, बस स्टैंड, मेन मार्केट, कुम्हारान, बहोरान, सुनारान, मुख्य बाजार, जाटवान मंदिर और ब्राह्मण पुवईया सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष आकाश पर्चा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महासचिव धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार, नन्नू कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमार डबुआ और रोहित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।