फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेरा बाबा जोध सचियार में नए कीर्तन दरबार हाल का शुभारंभ

Sun, 26 Oct 2025 01:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गुरुद्वारा में अरदास करते सचिव मदन मोहन व अन्य। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार में शनिवार को समागम का आयोजन किया गया। यह समागम धन-धन साहिब गुरु नानक देव महाराज के 556वें प्रकाशपर्व और साहिब गुरु तेग बहादुर पातशाह के 350वें सालाना शहीदी शहादत दिवस पर किया गया। हांसी के विधायक व डेरे के प्रधान सेवादार विनोद भयाना के मार्गदर्शन में रामनाथ भयाना व सचिव मदन मोहन भयाना ने रिबन काटकर डेरा के नए कीर्तन दरबार हाल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सचिव मदन मोहन भयाना ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशपर्व पर संगतों के लिए नए कीर्तन दरबार हाल का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने नाम जपो, किरत करो और वंड छको, नाम जपो, कीरत करो और बांट कर खाओ का मूल मंत्र दिया। गुरुनानक देव ने निस्वार्थ सेवा और सच्चे प्रेम के महत्व पर जोर दिया। इस महान पर्व पर डेरे पर महान कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य जसपाल भयाना ने बताया कि जसप्रीत सिंह, दिल्ली वाले सोनू वीर, जसवंत सिंह अरनिया, साहिब सेवा सोसायटी से सुखमनी, रागी ज्ञानी कुलवंत सिंह ने गुरु नानक की शिक्षा व संदेश से साध संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र भयाना, सह सचिव कमल भयाना, कैशियर वेद बठला, यशपाल ग्रोवर, अशोक भयाना, नरेंद्र भयाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें