रबूपुरा (संवाद)। फलेदा गांव में जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग धार्मिक स्थल निर्माण की आड़ में उनकी निजी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस, तहसील प्रशासन और मुख्यमंत्री से कर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित के अनुसार, गाटा संख्या 625 उनकी वैध भूमि है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के समय जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। परिवार ने कहा कि उन्हें धार्मिक गतिविधियों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन निजी जमीन पर कब्जा करना गलत है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कर निर्माण रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।