फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दनकौर में शुक्रवार को ईसीसीई रिसोर्स सेंटर के उद्घाटन और ‘बालवाटिका पत्रिका’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्चना गुप्ता ने किया। नवनिर्मित ईसीसीई रिसोर्स सेंटर का अवलोकन करते हुए अर्चना ने कहा कि यह केंद्र जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्राथमिक शिक्षकों के लिए मॉडल सेंटर के रूप में काम करेगा। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) के लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में बालवाटिका के बच्चों ने प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर ईसीसीई की नोडल प्रवक्ता दीक्षा, डीसी निपुण अमित कुमार, नोडल एसआरजी अशोक कुमार, राजेश खन्ना, धनराज, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एआरपी, संकुल शिक्षक आदि मौजूद रहे।