फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनहरी कामयाबी...46.91 मीटर भाला फेंक कनिष्का ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा। दादरी के मिलाख खंडेरा गांव निवासी कनिष्का तोंगड़ ने प्रयागराज में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 46.91 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सात और 8 मई को प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेशभर से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। एथलीट वर्तमान में खेलो इंडिया दादरी प्रोजेक्ट के तहत कोच सनी यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। कोच ने बताया कि कनिष्का पहले भी जिला, राज्य और नॉर्थ जोन स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी कांस्य पदक मिल चुका है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद कनिष्का ने इस जीत को बेहद खास बताया। कहा कि जब मेरा थ्रो 46.91 मीटर गया तो मुझे बहुत खुशी हुई। मेरा सपना भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना और स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें