नोएडा। सेक्टर-34 में विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया गया। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत कराई। धर्मेंद्र ने बताया कि सेक्टर में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बिजली तारों को भूमिगत किए जाने के कारण कई जगह गड्डे हो गए थे। इंटरलॉकिंग टाइल्स भी जगह-जगह टूट गई थी इस कारण बारिश में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही सेक्टर-34 से गुजर रहे नाले के साथ सीसी रोड बनाने के कार्य को भी शुरू किया जा रहा है। विकास कार्यों से सेक्टर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। ब्यूरो