ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट के समीप स्थित ग्रीन बेल्ट में ओपन जिम के शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि यह सुविधा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। एओए सचिव रोहन गुप्ता ने बताया कि यह पहल निवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चों के लिए आधुनिक झूले और खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर (एओए) के अध्यक्ष सुरेश सिंह नागर, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, ऋषिपाल त्यागी, अशोक राणा, भारत भूषण मेहता, राजेंद्र गुप्ता, जय कुमार शर्मा, विजय गुप्ता, राकेश कुमार और अमित चौधरी सहित मौजूद रहे। ब्यूरो