फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-36 में रविवार को नवनिर्मित मुख्य द्वार और बारातघर परिसर में बने पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टरवासी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी ने कहा कि मुख्य द्वार से सेक्टर की पहचान और सुंदरता बढ़ेगी। वहीं, पुस्तकालय से बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए बुनियादी सुविधाओं के साथ शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सांसद और विधायक का आभार जताते हुए सेक्टर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए विकास कार्य जारी रखने की बात कही।