फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रील बनाने के नाम पर स्कूटी सवार युवतियों ने की फूहड़ता, 80 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



संशोधित



रील बनाने के नाम पर स्कूटी सवार युवतियों ने की फूहड़ता, 80 हजार का चालान



नोएडा। रील बनाने के नाम पर की गई फूहड़ता स्कूटी मालिक को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने इसे आपत्तिजनक हरकत मानते हुए उसके ऊपर 80 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। सोमवार को फूहड़ तरीके से होली खेलते हुए स्कूटी सवार दोनों युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूटी युवक चला रहा था।



सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं। दोनों वीडियो में युवती वही हैं लेकिन स्कूटी चलाने वाले युवक बदल गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक स्कूटी चला रहा है। उसके पीछे बैठी दो युवतियां एक दूसरे को फूहड़ तरीके से रंग लगाकर होली खेल रही हैं। दूसरी वीडियो में स्कूटी चलाने वाला युवक बदल गया है, लेकिन दोनों युवतियां वही हैं। फूहड़ तरीके से होली खेल रही हैं। युवती-युवक को रंग लगाते हुए चलती स्कूटी पर खड़ी होकर स्टंट कर रही है। इस दौरान वह स्कूटी से गिर भी गई। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी। जिसमें नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के आधार पर स्कूटी का 80,500 रुपये का चालान काटा है। इसके अलावा बाइक पर सवार चार युवक-युवतियां और ग्रेनो वेस्ट में थार सवार युवकों का खतरनाक स्टंट भी सामने आया है। उनके ऊपर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नशे में वाहन चलाने के आरोप में 67 पर कार्रवाई, 18 वाहन सीज



होली के त्योहार पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया गया। 44 स्थानों पर बेरिकेड लगाकर छानबीन की गई। ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस को 67 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा 12,284 वाहनों के चालान किए गए, 18 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें