फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक की हत्या मामले में मां ने कराया छह लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या मामले में छह लोगों पर केस
विज्ञापन


16 मार्च को फरीदाबाद स्थित यमुना के पास झाड़ियों में अटका मिला शव

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी निवासी लापता युवक ऋतिक (22) की मौत के मामले में उसकी मां ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। युवक का शव 16 मार्च को फरीदाबाद स्थित यमुना नदी के पास झाड़ियों में अटका मिला था। ऋतिक पर नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। ऋतिक 11 मार्च से लापता था।
विज्ञापन

पीडि़त महिला शशि के अनुसार, 10 मार्च को गांव के ही रवि, सूरज, धीरज शर्मा, बिन्नी, जोगेंद्र और विकास तिवारी से बेटे ऋतिक का झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इन युवकों ने अगवा कर बेटे की हत्या कर दी। बुधवार को फरीदाबाद पुलिस से सेंट्रल नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि छायसा थाना क्षेत्र स्थित यमुना में एक युवक का शव मिला है। जिसका डाॅक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर छह युवकों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें