कलयुग में दान की महत्ता ही लगाती है नैया पार: शिवम कृष्ण
रबूपुरा (संवाद)। गांव भुन्ना तगा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास शिवम कृष्ण महाराज ने भक्ति दान और कर्म का ज्ञान दिया। उन्होंने बताया कि जो भी जीव जिस तरह का कर्म करता है उसे उसी तरह की यातना नरक कुंड में दी जाती है। उन्होंने कहा कि कलयुग में दान की महत्ता ही नैया पार लगाती है। संसार सागर की वेतरणी नदी से पार होने के लिए अधिक से अधिक दान करना चाहिए। प्रहलाद चरित्र का व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा भगवान का जो भी सच्चा भक्त होता है कभी भी कष्टों से घबराते नहीं है। पवन शर्मा, प्रेमी पंडित, शीला देवी, रामवती देवी, आशा शर्मा, निशा शर्मा और सुधा शर्मा आदि का व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।