ग्रेटर नोएडा। एल्डिको ग्रीन मिडोज सोसाइटी निवासी गायक एवं संगीत संरचनाकार बृजेश मिश्र का चयन संस्कृति मंत्रालय के प्रतिष्ठित अध्येतावृत्ति अवॉर्ड के लिए हुआ है। देशभर से चयनित दो कलाकारों में बृजेश भी शामिल हैं। बनारस घराने से जुड़े बृजेश ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष भी अपनी गायन प्रस्तुति दी थी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ब्यूरो