फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमसीडी की विशेष व तदर्थ समितियों में आप ने दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में पहली बार विपक्षी दल ने उम्मीदवार मैदान में उतारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की विशेष और तदर्थ समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को आप ने चुनौती दी है। इन समितियों के चुनाव में पहली बार विपक्षी दल ने उम्मीदवार उतरे हैं।
विज्ञापन

आप ने भाजपा को नियुक्ति, पदोन्नति, अनुशासनात्मक एवं संबद्ध विषय समिति, निर्माण समिति, चिकित्सा राहत एवं जन स्वास्थ्य समिति, पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति, उद्यान समिति, कानूनी एवं सामान्य प्रयोजन समिति, पार्षदों के लिए आचार संहिता समिति, हिंदी समिति, खेल प्रोत्साहन एवं संबद्ध विषय समिति, आश्वासन समिति, राजस्व परियोजना समिति, लाइसेंसिंग एवं तहबाजारी समिति, सामुदायिक सेवा समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, एंटी मलेरिया उपाय समिति व शिकायत निवारण समिति में चुनौती दी है। इनमें शामिल अधिकतर समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आप ने उम्मीदवार खड़े किए हैं। हालांकि, संपत्ति कर समिति, हिंदी समिति व निगम लेखा समिति में केवल उपाध्यक्ष पद पर आप ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। इन समितियों का अध्यक्ष पद स्थायी समिति अध्यक्ष के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें