फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एसओएल और एनसीवेब में दाखिले सीयूईटी से नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीवेब दाखिले के लिए डीयू की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एक बार फिर एनसीवेब (नॉन कॉलेजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड) व स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले सीयूईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) से नहीं होंगे। एनसीवेब में दाखिले के लिए आवेदन के बाद कटऑफ जारी की जाएगी, जबकि एसओएल के अधिकतर कोर्सेज में दाखिले के लिए विद्यार्थी का बारहवीं में पास होना ही जरूरी है।

डीयू में नियमित कॉलेज, एसओएल व एनसीवेब में पढ़ाई होती है। सभी जगह चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम व डिग्री में समानता है। लेकिन नियमित कॉलेजों में बीते साल से सीयूईटी के स्कोर के आधार पर दाखिले की शुरुआत की गई है। इस बार तो पीजी में भी दाखिले सीयूईटी से ही होने हैं। डीयू अधिकारी के अनुसार एसओएल व एनसीवेब में दाखिले के लिए बीते साल वाली व्यवस्था ही लागू होगी। इन दोनों जगह दाखिले के लिए सीयूईटी देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओएल में उपलब्ध स्नातक कोर्सेज के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। अधिकतर कोर्सेज के लिए बारहवीं में पास होना जरूरी है। यहां कटऑफ से दाखिले नहीं होंगे। एसओएल में सीटों की संख्या निर्धारित नहीं होती है। हर साल यहां स्नातक स्तर पर करीब एक लाख से अधिक दाखिले होते हैं। वहीं एनसीवेब में दाखिला केवल दिल्ली की लड़कियों के लिए होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें