फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पितृ पक्ष में बसों की सीटें खाली, रोडवेज ढ़ूंढ रहा...किधर गई सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 7 सिंतबर से शुरू हुए पिृत पक्ष, 10 दिनों में 50 प्रतिशत राजस्व में आई कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पितृ पक्ष के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा डिपो की आय में करीब 60 प्रतिशत की गिरावट आई है। अधिकारियों के अनुसार, कई रूटों पर बसें लगभग खाली चल रही हैं, जिससे राजस्व में लगातार कमी आ रही है।
गौरतलब है कि 7 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष 21 सितंबर तक चलेगा। अब तक करीब दस दिन बीत चुके हैं और इस दौरान सवारियों में 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आई है। यात्रियों की यह कमी निगम के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन



डिपो प्रशासन यात्रियों की संख्या बढ़ाने और नुकसान की भरपाई के लिए चालकों और परिचालकों की नियमित काउंसलिंग कर रहा है। उन्हें यात्रियों को बसों में चढ़ाने के लिए हर स्टॉप पर रुकने, सुरक्षित संचालन और यात्रियों के प्रति व्यवहार सुधारने के टिप्स दिए जा रहे हैं। हर रोज एक घंटा तक काउंसलिंग हो रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही सवारियों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे आय में भी सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




-पितृ पक्ष के दौरान यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है, जिससे डिपो को नुकसान हो रहा है। हम चालक और परिचालकों की काउंसलिंग कर रहे हैं ताकि संचालन व्यवस्था में सुधार हो और नुकसान की भरपाई की जा सके। -अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें