ओमीक्रान-1ए सेक्टर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को वह उनका बेटा पार्थ पाल पालतू कुत्ते को घर से बाहर ले गया। बाद में आरोपी कुत्ते को पीटता हुआ घर में वापस लेकर आया।
उन्होंने कुत्ते को पीटने का विरोध किया, इस पर आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने घूंसे से हमला किया। इससे सुरेंद्र सिंह की नाक से खून निकलने लगा और सिर में गुम चोट आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।
दो मासूम बच्चों को परिजन से मिलाया
कासना थाना क्षेत्र में चार और पांच साल के दो मासूम रास्ता भटक गए। तभी किसी ने बच्चों की सूचना पुलिस को दी। कासना पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों को तलाशकर उनके सुपुर्द कर दिया। परिजन बच्चों के गुम होने पर उन्हें तलाश रहे थे।