फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण में कई विभागों के प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में सोमवार को कई विभागों में ओएसडी स्तर पर फेरबदल हुआ। ओएसडी एन के सिंह व संतोष कुमार को आवासीय प्लॉट विभाग में तैनाती दी गई है। अब तक यह विभाग एजीएम संजीव बेदी के पास था। विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे थे। माना जा रहा है कि इसलिए सीधे दो ओएसडी की तैनाती की गई है। ओएसडी एनके सिंह को क्रय व संतोष कुमार को बाह्य विज्ञापन विभाग का प्रभार मिला है। हाउसिंग का प्रभारी ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को बनाया गया है। ग्रुप हाउसिंग में ओएसडी अरविंद कुमार को जिम्मेदारी मिली है। भूमि-अधिग्रहण, भू-लेख, स्पोर्ट्स सिटी, वाणिज्यिक का प्रभार ओएसडी क्रांति शेखर सिंह को दिया गया है। वहीं वर्क सर्कल स्तर पर सर्कल-10 का प्रभारी विश्वास त्यागी को बनाया गया है। इसके पहले सर्कल-6 और ट्रैफिक सेल प्रभारी के रूप में विश्वास त्यागी की तैनाती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें